{"_id":"66a3fba26b7fdd613a0d1344","slug":"five-cows-died-in-two-days-due-to-vehicle-collision-outrage-orai-news-c-224-1-ka11004-117729-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दो दिन में वाहनों की टक्कर से पांच गोवंशों की मौत, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दो दिन में वाहनों की टक्कर से पांच गोवंशों की मौत, आक्रोश
Sat, 27 Jul 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
कालपी। मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बावजूद जनपद के गोवंशों को संरक्षित करने की योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। शुक्रवार सुबह हाईवे पर दो गोवंशों की मौत और चार के घायल होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। उन्होंने एसडीएम को पत्र सौंपकर गोवंशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। हिंदू संगठन ने गोवंश संरक्षण में लापरवाही बरतने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गोवंशों की सुरक्षा और संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में गोशालाओं की व्यवस्था की गई है लेकिन इसके बाद भी गोवंश हाईवे व खेतों में देखे जा सकते हैं। हिंदू संगठनोंं का कहना है कि हाईवे से तहसील ही नहीं लखनऊ तक के प्रशासनिक अधिकारी गुजरते है, लेकिन किसी ने हाईवे पर आवारा गोवंशो की मौजूदगी का संज्ञान नही लिया है।
प्रशासनिक लापरवाही के चलते आएदिन गोवंशो की हादसो में दर्दनाक मौत हो जाती है। शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से जोल्हूपुर क्षेत्र स्थित हाईवे पर दो गोवंशों की मौत हो गई और चार गोवंश घायल हो गए। विश्व हिंदू परिषद के दीपक शर्मा कहते हैं कि दो दिनों में पांच गोवंशों की हादसो में मौत हुई है। इसी वजह से नाराज हिंदू संगठन के लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम सुशील कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमे कहा गया है कि पालिका परिषद द्वारा गोशाला संचालित किये जाने के बाद भी नगर सीमा स्थित हाईवे और नगर में भी बडी संख्या में आवारा गोवंश मौजूद रहते हैं। इनका संरक्षण कराया जाए। अगर अब किसी गोवंश की हादसे में मौत होती है तो हिंदू संगठन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। एसडीएम ने गोवंशों के संरक्षण का आश्वासन दिया है। इस दौरान नीलाभ शुक्ला, मोनू पंडित, हर्ष विश्नोई, बब्बन सिंह, छोटू राजा, आदित्य पंडित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।