फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five arrested for theft of money from businessman's scooter

Jalaun News: व्यापारी की स्कूटी से रुपये चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for theft of money from businessman's scooter
फोटो - 16 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
उरई/जालौन। व्यापारी दिलीप अग्रवाल की स्कूटी से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं। साजिश पूर्व कर्मचारी ने रची थी।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी ईशान सोनी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक शिवम सिंह सेंगर और पुलिस टीम सारंगपुर रोड स्थित डायमंड कोल्ड स्टोर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास से 80 हजार रुपये नकद, एक बजाज बाइक और एक होंडा बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने व्यापारी दिलीप अग्रवाल की स्कूटी से रुपयों से भरा बैग चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि बैग में 82 हजार रुपये थे, जिसमें से दो हजार रुपये खर्च कर दिए गए और बरामद रकम उसी घटना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहल्ला रापटगंज निवासी वाशिल व सजल फरीदी, शाहगंज निवासी सुफियान उर्फ लकी, तोपखाना निवासी फरहान और मुरलीमनोहर निवासी शानू के रूप में की है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और इनके खिलाफ चोरी समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।


दुकान से निकाले जाने के बाद कर्मचारी ने बनाई साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि सजल फरीदी वर्ष 2019-20 में व्यापारी दिलीप अग्रवाल की दुकान पर काम करता था। उसे व्यापारी की दिनचर्या और आने-जाने की पूरी जानकारी थी। नौकरी से हटाए जाने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर टप्पेबाजी की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, सजल लगातार व्यापारी की रेकी करता रहा और घटना वाले दिन अपने साथियों को लोकेशन देता रहा। उसकी सूचना के आधार पर आरोपियों ने मौका पाकर स्कूटी से रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। पुलिस का कहना है कि वारदात पूरी तरह सुनियोजित थी।


100 से अधिक सीसीटीवी खंगालने के बाद मिली सफलता

घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज अहम साबित हुई। पुलिस ने नगर के 100 से अधिक कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। इसके साथ ही सर्विलांस टीम ने भी तकनीकी मदद से आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed