{"_id":"6a67b4165ccb2999eb0670b3","slug":"fishing-continues-in-the-yamuna-despite-the-ban-orai-news-c-224-1-ori1005-147370-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: यमुना में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा मत्स्य आखेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: यमुना में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा मत्स्य आखेट
विज्ञापन
सिरसा कलार। यमुना नदी में प्रतिबंध अवधि के बावजूद अवैध मत्स्य आखेट थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना क्षेत्र के रायपुर घाट पर यमुना से पकड़ी गई मछलियों की पैकिंग कर उन्हें लोडर में भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मत्स्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शासन के नियमों के अनुसार प्रत्येक वर्ष एक जून से 31 अगस्त तक मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए मत्स्य आखेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है। इसके बावजूद यमुना के रायपुर, जीतामऊ, खड़गोई समेत कई घाटों पर खुलेआम अवैध शिकार किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। वायरल वीडियो में बड़ी मात्रा में मछलियों को पैक कर लोडर में भरते हुए देखा जा रहा है, जिससे प्रतिबंध अवधि में भी अवैध कारोबार जारी रहने की आशंका जताई जा रही है।
अपर निदेशक मत्स्य गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया यह वीडियो क्षेत्र संख्या-4 का प्रतीत हो रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।