{"_id":"6b0b27d1822573d66e06d5d7","slug":"firozabad-defeated-lucknow-orai-news-c-224-1-ori1005-153163-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फिरोजाबाद ने लखनऊ को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फिरोजाबाद ने लखनऊ को दी शिकस्त
Sun, 29 Nov 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो-19-एमएसबी इंटर कॉलेज कालपी में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। स्रोत-आयोजक
कालपी (जालौन)। द्वितीय स्वर्गीय गजाधर चतुर्वेदी मेमोरियल स्टेट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए लीग मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
शनिवार को पहले मैच में डीसीए फिरोजाबाद ने सीए लखनऊ (रेड) को चार विकेट से शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में डीसीए मुरादाबाद ने डीसीए उन्नाव को आठ विकेट से करारी मात दी।
एमएसबी इंटर कॉलेज कालपी में आयोजित मुकाबलों का शुभारंभ यूपीसीए के निदेशक श्याम बाबू ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मुकाबले में टॉस जीतकर डीसीए फिरोजाबाद ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सीए लखनऊ (रेड) की टीम ने 21.5 ओवर में 244 रन बनाए।
विज्ञापन
लखनऊ की ओर से कप्तान मिकाइल खान ने 29 गेंदों पर 52 रन, ईशान श्रीवास्तव ने 14 गेंदों पर 38 रन, आर्यन यादव ने 34 और उत्कर्ष यादव ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली।
फिरोजाबाद की ओर से गेंदबाजी में ईशान श्रीवास्तव ने पांच विकेट हासिल किए। 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरोजाबाद की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। कप्तान इशांत यादव और दुर्गा प्रसाद यादव ने लखनऊ के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किए। इशांत यादव ने 41 गेंदों पर सात चौके और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए।
उनकी विस्फोटक पारी ने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। दूसरी ओर दुर्गा प्रसाद यादव ने मात्र 21 गेंदों पर 59 रन ठोककर लखनऊ के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। अमृत कुमार ने 38 और कृष्णा यादव ने 32 रन बनाकर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। फिरोजाबाद ने 16 ओवर में छह विकेट खोकर 250 रन बना लिए और चार विकेट से जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर मुरादाबाद ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी उन्नाव की टीम 19.5 ओवर में 197 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उन्नाव की ओर से आयुष ने 15 गेंदों पर 35 रन, आशीष गौतम ने 33 गेंदों पर 36 रन और कप्तान सुयश सिंह ने 13 गेंदों पर 23 रन बनाए। मुरादाबाद की ओर से राजा ने 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
कप्तान यथार्थ व्यास ने पांच ओवर में मात्र आठ रन देकर दो विकेट लिए, जबकि अल्तमाश ने भी दो विकेट चटकाए। 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। असजद ने मात्र 20 गेंदों पर छह छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। मोहम्मद जैद ने 37 गेंदों पर 70 रनों की शानदार पारी खेली।
अयान सुधाकर ने महज 18 गेंदों पर नाबाद 56 रन ठोककर मुकाबले को एकतरफा बना दिया। मुरादाबाद ने 14.4 ओवर में दो विकेट खोकर 198 रन बना लिए और आठ विकेट से जीत अपने नाम की। मैचों में यूपीसीए की ओर से अंपायर की भूमिका सतीश कुमार पांडेय और विशाल वर्मा ने निभाई, जबकि स्कोरर ओमबीर सिंह रहे।