फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire in transformer, lights gone of 102 villages

ट्रांसफार्मर खराब, 102 गांवों की सप्लाई ठप

Sat, 16 Nov 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fire in transformer, lights gone of 102 villages
बीना उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर ठीक कराते अधिकारी - फोटो : ORAI
कदौरा। विद्युत उपकेंद्र बबीना में 10 एमबी के ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से अचानक आग लग गई। इससे आसपास के आठ फीडर के 102 गांवों की बिजली गुल हो गई। उपखंड अधिकारी ने बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर आने में एक हफ्ते का समय लग सकता है। तब तक दूसरे ट्रांसफार्मरों से तीन-तीन घंटे वैकल्पिक रूप से आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार शाम पांच बजे बबीना विद्युत उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर में आग लगने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता राजेश शाक्य ने उच्चाधिकारियों को ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी दी। बगिया फीडर के गुलौली, सुरौला, पाली, बरखेरा फीडर के तिरही, बरही, ताहरपुर, अलीपुर फीडर के मुहारी, मदरालालपुर हांसा, कदौरा फीडर के वार्ड नंबर 12, भेड़ी खुर्द फीडर के बड़ागांव, डाले का पुरवा, बबीना फीडर के कठपुरवा, सुजानपुर, गररेही फीडर, कुआखेडा, रसूलपुर, परासन, चंदरसी फीडर बसरेही नगवां सहित 102 गांवों की बत्ती गुल हो गई है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी अभिषेक सचान ने बताया कि ट्रांसफार्मर में पहले से कुछ तकनीकी खराबी की शिकायत आ रही थी। इसे ठीक भी कराया गया था। बवीना उपकेंद्र से आठ फीडर निकले है। प्रत्येक फ ीडर में 12 से 15 गांव जुड़े हैं। एक सप्ताह का समय लग सकता है। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने उपकेंद्र का निरीक्षण भी किया। गंदगी देख कर कर्मचारियों से नाराजगी जताई। इस मौके पर अवर अभियंता राजेश शाक्य, सेक्टर प्रभारी राजेश कुशवाहा, संविदा कर्मी कलीम खान, शानू सलमानी राजकुमार मौजूद रहे।

ट्रांसफॉमर्स सही करते विद्युत कर्मी

ट्रांसफॉमर्स सही करते विद्युत कर्मी- फोटो : ORAI

उपखंड अधिकारी अभिषेक सचान

उपखंड अधिकारी अभिषेक सचान- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed