फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire in the house due to bonfire

अलाव से घर में लगी आग

Mon, 06 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fire in the house due to bonfire
कदौरा। कस्बे में शनिवार रात अलाव की चिंगारी से ग्रामीण के घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक मजदूर का गेहूं व गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। गृहस्वामी के अनुसार उसका एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम उदनपुर निवासी संतराम पुत्र बद्री कुशवाहा अपनी बहू अंजना पत्नी राजू व नाती प्रिंसी व बाबू के साथ ठंड से बचने के लिए घर के आंगन में अलाव में हाथ ताप रहा था। रात 9 बजे संतराम बाहर के कमरे में सोने चला गया और बहू व नाती अंदर के कमरे अलाव रखकर सो गए तभी रात 11 बजे के आसपास अलाव की चिंगारी से घर के छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन

थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख कर किसी तरह बहू ने अपने बच्चों व ससुर को बाहर निकालकर शोर मचाया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आग बुझाई, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गृहस्वामी ने बताया कि आग से तीन बोरा गेहूं सहित एक लाख रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। नुकसान बताया है। संतराम का पुत्र राजू दिल्ली में रह कर मजदूरी करता है। वह भूमिहीन हैं ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने इसकी सूचना लेखपाल को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed