{"_id":"58026a444f1c1b4a2c28f996","slug":"fire-in-the-grocery-store-half-a-million-of-the-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान में लगी आग, पांच लाख की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराने की दुकान में लगी आग, पांच लाख की क्षति
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
शार्ट सर्किट से एक किराना की दुकान में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। आसपास के लोगों ने जब दुकान से आग की लपटें निकलती देखीं तो दुकानदार को सूचना दी। बदहवास दुकानदार मौके पर पहुंचा और दमकल कर्मियों को सूचना दी। मौकेे पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का
अनुमान है। थाना व कस्बा एट निवासी राजेंद्र पाल कोंच तिराहे पर किराने की दुकान किए है। शुक्रवार रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात तकरीबन 11 बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा तेल, घी, मेवा व अन्य सामान जलने लगा। जब आसपास रह रहे लोगों ने दुकान से आग की लपटें निकलती देखी तो उन्होेंने
दुकानदार को सूचना दी। बदहवास दुकानदार मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से शटर का ताला खोला और आग बुझाने की कोशिश करने लगा। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी भी आ गई और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।