फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire in many areas in different areas

अलग-अलग क्षेत्रों में कई जगह लगी आग

Wed, 21 Apr 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fire in many areas in different areas
कालपी। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में आग लग गई, लेकिन सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

मंगलवार रात में नियामतपुर गांव में नीरज सिंह के खेतों ने पराली में आग लग गई। सूचना पाकर अग्निशमन की टीम ने मौके पर आग पर काबू पाया। इसी प्रकार नगर से सटे कर्बला के एक खेत मे बिजली की चिंगारी गिरने से खेत के किनारे लगे कटीले झाड़ में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने मौके पर आग पर नियंत्रण पाया। मटरा गांव में प्रभु दयाल पुत्र राम भरोसे के झोपड़ी में आग लगने से उसमें रखा भूसा जलकर खाक हो गया। बबीना गांव मे भी कूड़े के ढेर में आग लगने की घटना हुई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाद के अनुसार, डकोर ब्लाक के ग्राम कुसमिलिया के सरकारी गेहूं खरीद केंद्र के पीछे खेत में गेहूं की पराली मे आग लग गई। बुधवार की दोपहर अचानक खेत मे गेहूं की पराली व घर मे आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने खेत मालिक के घर सूचना दी। तेज हवाओं से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गुड्डू बरार के कच्चे घर में आग लग गई। लपटों से घिरे घर में रखे सामान के साथ भूसा और छह क्विंटल गेहूं जल गया। ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल कर्मियों को सूचना दी। जब तक गाड़ी पहुंचती तब तक आग पर काबू पा लिया गय । गृहस्वामी ने बताया कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का मानना है कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed