फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire broke out in the forest land near the petrol pump on the highway.

Jalaun News: हाइवे किनारे पेट्रोल पंप के पास वन भूमि में लगी आग

Tue, 21 Apr 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the forest land near the petrol pump on the highway.
कालपी। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार को अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे हाइवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। छौंक में स्थित द दिवौलिया पेट्रोल पंप से सटे खाली हिस्से में आग लगी थी, जो तेजी से फैलने लगी। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी सहित दमकल विभाग की टीमें पहुंची। उरई अग्निशमन केंद्र से भी दमकल वाहन बुलाए गए, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से हाइवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और लोगों में दहशत फैल गई। एसडीएम ने बताया कि आग वन भूमि में लगी थी, जिससे किसी किसान की फसल को नुकसान नहीं पहुंचा है और न ही रेलवे ट्रैक प्रभावित हुआ है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed