फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire broke out in the fields, crops burnt to ashes

Jalaun News: खेतों में लगी आग, फसलें जलकर राख

Mon, 06 May 2024 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 06 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the fields, crops burnt to ashes
मुहम्मदाबाद। अज्ञात कारणों के चलते किसान के खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अन्य खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से तीन किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं, सूचना के बाद भी फायर कर्मी मौके पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के जैसारी खुर्द गांव में रविवार को हब्बेलाल के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते उसकी दो बीघा अरहर की फसल जलकर राख हो गई। थोड़ी ही देर में आग ने पास ही स्थित चरन सिंह की दो बीघा कटी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। फायर कर्मियों को सूचना दी गई पर कोई नहीं पहुंचा। आग की लपटों को देखकर दौड़े किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पास में मौजूद श्रीपाल का पांच बीघा का भूसा जलकर राख हो गया। आग से किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी किसान कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed