फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire broke out due to dilapidated wire falling in the field, angry farmers jammed

Jalaun News: खेत में गिरे जर्जर तार से लगी आग, नाराज किसानों ने लगाया जाम

Fri, 07 Apr 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to dilapidated wire falling in the field, angry farmers jammed
उरई। शुक्रवार दोपहर बिजली के जर्जर तार टूटकर गिरने से किसान के खेत में आग लग गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उरई-चुर्खी मार्ग पर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद जाम खुल सका। इस दौरान दो घंटे तक जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के रूरा अड्डू में खेत हैं। मंगलवार को बिजली की जर्जर लाइन टूटकर गिरने से से खेत में आग लग गई थी। मौके पर मौजूद किसानों ने आग पर समय रहते पर काबू पा लिया। किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी। कर्मचारियों ने लाइन को दोबारा से जोड़कर चालू करवा दिया था। शुक्रवार को दोबारा से जर्जर तार टूटकर खेत में गिरने से आग लग गई। इससे नाराज किसानों ने पावर हाउस के पास उरई-चुर्खी मार्ग जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंची चुर्खी पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। किसानों के प्रदर्शन के दौरान लंबा जाम लगा गया। दो घंटे तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि तैयार फसल में अगर इस तरह की घटना होती रही तो उनको खाने के लाले पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed