फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire breaks out in the bushes of CHC premises, condemned ambulance reduced to ashes

Jalaun News: सीएचसी परिसर की झाड़-झंखाड़ में लगी आग, कंडम एंबुलेंस राख

Tue, 23 Jun 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in the bushes of CHC premises, condemned ambulance reduced to ashes
फोटो-14-झाड़ झांखड़ों में जलकर राख हुई कंडम एंबुलेंस। संवाद
कोंच। सीएचसी परिसर में सोमवार सुबह अस्पताल भवन के पीछे स्थित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के पास उगी झाड़-झांखड़ में अचानक आग भड़क उठी। इसमें पास खड़ी कंडम एंबुलेंस को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

एंबुलेंस से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर सीएचसी कर्मियों, मरीजों और तीमारदारों में खलबली मच गई। आनन-फानन सूचना दमकल और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास खड़े अन्य वाहनों और सीएचसी भवन को नुकसान होने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

हालांकि आग की चपेट में आई कंडम एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सीएचसी परिसर में लंबे समय से फैली झाड़-झांखड़ और सूखी घास को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल कुमार शाक्य का कहना है कि आग के कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ समय पहले भी आग गई थी आग, फिर उठे सुरक्षा पर सवाल
कोंच। सीएचसी परिसर में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी सीएचसी परिसर में झाड़-झांखड़ में आग लग चुकी है। कुछ महीने पहले ऑक्सीजन प्लांट के पीछे खड़ी सूखी झाड़ियों में अचानक आग भड़क गई थी, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed