{"_id":"69d955bf0de3bbd2f00fd26f","slug":"fire-breaks-out-in-battery-inverter-showroom-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-orai-news-c-224-1-ori1005-142785-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बैटरी-इनवर्टर शोरूम में आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बैटरी-इनवर्टर शोरूम में आग, लाखों का सामान राख
विज्ञापन
फोटो -20: शोरूम में आग से जला सामान। संवाद
जालौन। तहसील के पास स्थित बैटरी-इनवर्टर के शोरूम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। शोरूम में रखे इनवर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। संचालक ने करीब 25 लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दबगरान निवासी मोहम्मद इदरीश का तहसील के पास प्रिंस बैटरी के नाम से बैटरी-इनवर्टर का थोक व फुटकर शोरूम है। गुरुवार रात करीब नौ बजे वह शोरूम बंद कर घर चले गए थे। रात करीब तीन बजे एक परिचित ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके शोरूम से धुआं निकल रहा है। आग लग गई है।
सूचना मिलते ही इदरीश व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना दी। लोगों ने शटर खोलने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक गर्म होने के कारण खोल नहीं सके। बेबसी में देखते रहे कि आग धीरे-धीरे पूरे शोरूम को चपेट में लेती रही।
विज्ञापन
दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। एक टैंकर पानी खत्म होने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दूसरा टैंकर मंगाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
आग से शोरूम में रखीं बैटरियां इनवर्टर, केबल, मरम्मत का सामान, फर्नीचर व कंप्यूटर समेत लगभग 25 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। शोरूम संचालक के अनुसार दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं था और सोलर इनवर्टर से ही काम चलता था। उन्होंने बताया कि दुकान के बाहर लगे बिजली के खंभे पर जर्जर तार लटक रहे हैं। इससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। कोतवाल हरिशंकर चंद्र का कहना है कि जांच की जा रही है।