{"_id":"6aaaed188cbf00ec9802e4e8","slug":"fir-against-young-man-for-taking-away-a-young-woman-orai-news-c-224-1-ori1005-149778-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवती को ले जाने में युवक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवती को ले जाने में युवक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती को पड़ोसी गांव का युवक बाइक से ले गया। युवती पर घर में शादी के लिए रखे 1.80 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले जाने का आरोप है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर की रात वह परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे लघुशंका के लिए उठे तो उनकी 21 वर्षीय बेटी घर से गायब थी। मोहल्ले के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि पड़ोसी गांव का अजय बाइक पर उनकी बेटी को बैठाकर ले गया है। घर में जाकर देखा तो बक्सा खुला पड़ा था। उसमें बेटी की शादी के लिए रखे 1.80 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर गायब थे।
पिता के मुताबिक, अजय पहले भी उनकी बेटी से मोबाइल पर बातचीत करता था। इसको लेकर पंचायत भी हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों की मौजूदगी में बातचीत बंद करने पर सहमति बनी थी। आरोप है कि इसके बावजूद अजय उनकी बेटी को ले गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती और युवक की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)