फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fighting and firing on two sides in the old enmity

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग

Wed, 13 May 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fighting and firing on two sides in the old enmity
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मैनूपुर गांव में बुधवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लॉकडाउन के दौरान छत पर चढ़कर पथराव और तमंचे से फायरिंग का वीडियो वायरल होने से पुलिस पर दबाव बढ़ गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ बलवा सहित हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

बुधवार को मैनूपुर गांव के गोविंद्र पुत्र रामनरायण, मौसम पुत्र देवनारायण व जयराम पुत्र बीरेंद्र गांव के ही अवधेश के दरवाजे से निकल रहे थे। तभी अचानक किसी बात को लेकर अवधेश नेे गालीगलौज शुरू कर दी। मामला वाद-विवाद से बढ़कर मारपीट पर पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्ष के कई लोग जमा हो गए। आरोप है कि अवधेश पक्ष के लोग घर की छत पर चढ़ गए व पथराव शुरू कर दिया। छत से ही एक हमलावर ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। उसके तीन फायर से गांवभर में अफरातफरी मच गई। इस दौरान किसी ग्रामीण ने आरोपियों का वीडियो भी बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से कारतूसों के खोखे भी बरामद किए। गोविंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पक्ष के दिलीप तिवारी, अवधेश तिवारी सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। कोतवाल मानिक चंद्र पटेल का कहना है कि दोनों पक्ष में गांव में पड़ोसी हैं और इनमें पुरानी रंजिश है। पिछले वर्ष शरद पूर्णिमा पर टेसू झिंझिया के विवाह कार्यक्रम के दौरान भी दोनों पक्ष में मारपीट हुई थी। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed