फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fight in wedding ceremony, scuffle with castable too

शादी समारोह में मारपीट, सिपाहियों से भी हाथापाई

Mon, 06 Jan 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fight in wedding ceremony, scuffle with castable too
शादी समारोह में मारपीट, सिपाहियों से भी हाथापाई
विज्ञापन

-माधौगढ़ कोतवाली का मामला सात पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगढ़। शादी समारोह में देर रात नाश्ते को लेकर जनाती व बारातियों में मारपीट हो गई। वहीं सूचना पाकर पहुंचे कोबरा पुलिस के सिपाहियों से भी मारपीट कर रहे लोगों ने हाथापाई कर दी। जिसके बाद सूचना पाकर थाने का पूरा फोर्स समारोह स्थल पर पहुंचा और मारपीट कर रहे सात लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरसेड़ा निवासी बादशाह दोहरे की पुत्री की शादी कुरौतीू निवासी जयकरन के पुत्र दीपक से अमृता पैलेस से थी। रविवार देर रात नाश्ते में चाऊमीन खाने को लेकर शराब में धुत दो लोगों में कहासुनी होने लगी। एक जनाती ने बीचबचाव करनी चाही तो दोनों उससे मारपीट करने लगे। बात बढ़ने पर जनाती और बरातियों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी तो कोबरा के सिपाही पहुंचे और मामला शांत कराने की कोशिश की तो शराबियों ने सिपाहियों से भी हाथापाई कर दी। कोबरा पुलिस की सूचना पर कोतवाल जेपी पाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मारपीट कर रहे मुनीम पुत्र रामचरन, विनय पुत्र छेदालाल, रघुवर दयाल पुत्र हरीराम निवासी कुरसेडा़, मुहर पुत्र सेवाराम, राजेश पुत्र दयाराम निवासी कुरौंती, मोनू पुत्र आत्माराम निवासी आलमपुर, दुर्गाप्रसाद पुत्र भूरेलाल निवासी आल को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed