फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Faulty transformer cuts off power to 200 homes, leaving villagers in distress

Jalaun News: खराब ट्रांसफार्मर से 200 घरों की बिजली गुल, ग्रामीण बेहाल

Mon, 05 Oct 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Faulty transformer cuts off power to 200 homes, leaving villagers in distress
सिरसाकलार। क्षेत्र के हथना बुजुर्ग गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। कई दिनों से बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को पानी समेत रोजमर्रा के कामों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण घरों में लगे बिजली उपकरण बंद पड़े हैं। बिजली न आने से पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों पर भी इसका असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर काफी समय से खराब हालत में है और इसके आसपास झाड़ियां भी उग आई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के करीब 200 परिवार इसी ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति पर निर्भर हैं। समस्या की जानकारी विभागीय कर्मचारियों को होने के बावजूद अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुरा फीडर के जेई रमाकांत वर्मा ने बताया कि हथना पुल बंद होने के कारण ट्रांसफार्मर की व्यवस्था में दिक्कत आ रही थी। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed