फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fault in two power feeders, power supply stopped for three hours

Jalaun News: दो बिजली फीडरों में खराबी, तीन घंटे आपूर्ति ठप

Wed, 30 Apr 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fault in two power feeders, power supply stopped for three hours
उरई। कोंच रोड स्थित बिजली फीडर में लगे ट्रांसफार्मर की जहां बुशिंग खराब होने से रॉड बदलनी पड़ी, वहीं, कालपी रोड स्थित जेल रोड के फीडर की सप्लाई केबल क्षतिग्रस्त होने से करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए स्वयं जेई दोनों स्थानों पर काम करते नजर आए, तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को कोंच रोड फीडर के ट्रांसफार्मर की बुशिंग खराब हो गई, जिससे उसमें तेल रिसने लगा। सूचना पर जेई पहुंचे और बुशिंग को बदलते हुए नई रॉड लगाई। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक मरम्मत का काम चला, तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान लगभग 20 हजार की आबादी को गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

जेई जगदीश वर्मा ने बताया कि अधिक लोड के कारण बुशिंग खराब हो गई थी, जिसे दुरुस्त करा दिया गया है। अब किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उधर, कालपी रोड बिजलीघर में जेल रोड फीडर की केबल क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे दोपहर एक से तीन बजे तक डेढ़ घंटे आपूर्ति बंद रही। इससे जेल रोड, जिला परिषद, ठडेश्वरी मंदिर की करीब पांच हजार की आबादी परेशान हुई। जेई मुकुल वर्मा ने बताया कि केबल खराब हो गई थी, जिसे तत्काल ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed