{"_id":"5950035a4f1c1b0a058b456e","slug":"father-dies-due-to-collision-of-truck-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच कोतवाली के रवा निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जाता है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
ग्राम रवा निवासी राजकुमार (50) अपने पुत्र राघवेंद्र (28) वर्ष के साथ बाइक से कोंच स्थित रिश्तेदारी जा रहे थे। भेंड गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र लहूलुहान हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में चोट लगने से राजकुमार की मौत हुई है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन