फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers told Congress Friendly

कांग्रेस को बताया किसानों का हितैषी

Sat, 15 Oct 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 15 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers told Congress Friendly
नुक्कड़ सभा मेें मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित राहुल गांधी संदेश यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा का आयोजन झांसी रोड पर मोहल्ला उमरारखेड़ा में किया गया।    नुक्कड़ सभा में पर्यवेक्षक दतिया के राजा घनश्याम सिंह जूदेव ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो किसानों की हितैषी है। किसानों की समस्याओें को कांग्रेस से ज्यादा किसी दल ने न तो सुना और न ही समझा
विज्ञापन


है। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को क्या दिया, बिना कनेक्शन विद्युत का बिल थमा दिया।   वहीं, जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर ने सभा को संबोधित किया और कहा कि वास्तव में कांग्रेस ही किसानों और पिछड़े वर्ग के लोगों की हमदर्द बनकर उभरी है। उन्होंने कांग्रेस की
विज्ञापन


नीतियां बताईं। वहीं, रामकुमार दीवौलिया, सत्यपाल शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस की ही देन है जो उसके शासन काल में 72 करोड़ का कर्ज माफ कर दिया गया। सभा में संतराम नीलांचल, कुलदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही राज्य की सत्ता की हकदार है। शहर प्रवक्ता व युवा नेता दीपांशु समाधिया ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन शहर अध्यक्ष डा. रेहान सिद्दीकी ने किया। इस दौरान राजीव नारायन मिश्रा, अशोक द्विवेदी, असगरी बेग, शीला गिरि, अयूब अंसारी, सरोज वर्मा, राजेंद्र तिवारी, कुलदीप सिंह, रामदास, कैलाश असंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल संदेश यात्रा में जुटे कांग्रेसी
राहुल संदेश यात्रा में इस बार पुराने कांग्रेसियों और बुजुर्ग नेताओं को एक बार फिर पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया गया। शनिवार को शांति नगर, उरई फिर बड़ा गांव, सोमई, गिरथान, एट और पिरौना आदि क्षेत्रों में राहुल संदेश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस की नीतियों का बखान किया गया। कांग्रेसियों ने इस दौरान पुराने कांग्रेसियों को साथ लाने और कैडर


वोट विकसित करने पर जोर दिया। इसमें मुख्य रूप से एआईसीसी के प्रभारी घनश्याम सिंह पूर्व विधायक दतिया, विनोद चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर, अयूब अंसारी राजेद्र तिवारी, चंद्रशेखर वर्मा, छाया पालीवाल अमिताभ दीक्षित रेहान सिद्दीकी, कुलदीप सिंह गुर्जर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed