{"_id":"5e5faca78ebc3eeb607a454b","slug":"farmers-stunned-by-drizzle-looking-at-the-sky-orai-news-knp5484507172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल, बूंदाबांदी से सहमे किसान, ताक रहे आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल, बूंदाबांदी से सहमे किसान, ताक रहे आसमान
विज्ञापन
कभी सूखा तो कभी बाढ़ और कभी अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों की मुसीबत अब बेमौसम बारिश ने बढ़ा दी है। चार दिन पूर्व हुई बारिश व ओलावृष्टि ने दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई थी। किसानों ने मुआवजे के लिए जाम लगाया और हंगामा भी किया।
इस पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को मुआवजे का आश्वासन दिया। अभी मुआवजे के लिए सर्वे की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई कि बुधवार को पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे और कहीं कहीं बूंदाबांदी के साथ बारिश भी हुई। इसमें किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें और गहरी हो गई हैं।
बता दें कि माधौगढ़ में शनिवार की रात हुई बारिश और ओलावृष्टि से गोपालपुरा, अटागांव, भंगा, गोहनी, चाकी आदि गांव की लगभग तीन हजार बीघा में सरसों, मसूर, गेहूं की फसलें बर्बाद हो गई थी।
विज्ञापन
यही हाल बंगरा स्थित मिझौना गांव के किसानों का भी है। यहां पर भी शनिवार की बारिश ने किसानों फसलों को जमीन पर बिछा दिया। पीड़ित किसानों का कहना है कि एक बारिश से मिले जख्म अभी भरे नहीं है, यदि दोबारा बादल बरसे तो किसान कहीं का नहीं रहेगा। वहीं, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दो एक दिन धूप और बादल दोनों रहेंगे, गरज के साथ कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है।
मिझौना के किसान रमाकांत बसेड़िया का कहना है कि करीब 40 बीघा खेत में मटर बोई थी, शनिवार की बारिश में करीब आधी फसल खराब हो चुकी है, अब यदि फिर से जोरदार बारिश हुई तो कुछ भी नहीं बचेगा।
मिझौना के ही किसान भगवान दास ने बताया कि अभी शनिवार की बारिश ने उनकी करीब चार लाख कीमत की लाही, सरसों की फसल चौपट की है। यदि दोबारा फिर भी बारिश या ओलावृष्टि हुई तो वे कहीं के न रहेंगे।
माधौगढ़ के किसान रामू तिवारी का कहना है कि रात दिन अन्ना मवेशियों से फसलों की रखवाली की, लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा। बिना हो हल्ला किए प्रशासन भी नहीं सुनता है। समझ में नहीं आ रहा है किसान करें तो क्या करें।
नावली में बुधवार की दोपहर बादल और बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरने से वृद्ध किसान की मौत हो गई। रेंढर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेंढर थाना क्षेत्र के गांव नावली में बकरियां चरा रहे किसान श्यामलाल पाल (70) पुत्र जालिम पर दोपहर बिजली गिर गई, जिससे वृद्ध की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर एसडीएम सालिकराम, रेंढर एसओ संजय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए है। किसान के पास चार एकड़ जमीन है। मृतक की पत्नी बड़ी बहू, पुत्र लाखन का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि शासन के निर्देश पर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा राशि भी दी जाएगी। संवादेेे