{"_id":"68e4257ba9b3b63298092f65","slug":"farmers-stood-in-line-and-then-returned-without-fertilizer-orai-news-c-224-1-ori1005-135485-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लाइन में खड़े रहे किसान फिर बिना खाद लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लाइन में खड़े रहे किसान फिर बिना खाद लौटे
विज्ञापन
फोटो- 11 रामपुरा में समिति के बाहर खाद के लिए खड़े किसान। संवाद
रामपुरा। सघन सहकारी समिति रामपुरा पर सोमवार को किसानों को बगैर खाद के ही मायूस होकर घर लौटना पड़ा। खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। इस समय किसानों को रबी की फसल की बुआई के लिए डीएपी की जरूरत है।
रामपुरा निवासी किसान अरविंद, इरफान, अनिल, सुरेश ने कहा कि एक सप्ताह से खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। अभी तक खाद नहीं मि सकी। सोमवार को जब उम्मीद लगाकर समिति पर खाद के लिए आए तो खाद का वितरण ही बंद मिला।
दूसरी तरफ ग्राम सिद्धपुरा की सहकारी समिति पर भी डीएपी खाद नहीं है। नदियापार में भी किसानों को खाद न मिलने से समस्या से जूझना पड़ रहा है। किसान उकेंद्र, रवि, भीकम, महते ने कहा कि खेतों की बुआई के लिए पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में खेतों की बुआई पिछड़ रही है। सहकारी समिति रामपुरा के सचिव मीनेंद्र ने बताया कि किसानों की भीड़ के कारण खाद बांटने में व्यवधान पैदा हो रहा हैं। प्रशासन की मौजूदगी में खाद का वितरण संभव हो सकता हैं। सोसाइटी पर दो ट्रक खाद मौजूद हैं।
विज्ञापन
सभी सोसाइटी में खाद के पर्याप्त इंतजाम हैं। जहां पर खाद नहीं है, वहां पर डिमांड आते ही खाद पहुंचाई जा रही है।
- गौरव यादव, जिला कृषि अधिकारी