फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers praying even if rains

मना रहे किसान, अब बारिश भी हो जाए

Mon, 18 Jan 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 18 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers praying even if rains
मौसम का बदला मिजाज किसानों को खूब रास आ रहा है। सोमवार को आसमान में छाए
विज्ञापन
बादल, चलती सर्द हवाओं ने किसानों की उम्मीदों को बल दिया है। किसान चाह रहे हैं कि ऐसा ही मौसम पूरे माह तक रहे तो फसलों को फायदा होगा और जमीन की नमी भी बनी रहेगी। इसी मौसम में हल्की बारिश फसलों में जान फूंकने का काम करेगी। कृषि क्षेत्र के

जानकार भी इस मौसम को खेती के लिए बेहतर मान रहे हैं। जनवरी में बढ़ा तापमान किसानों की मुश्किलें बढ़ा रहा था। जमीन की नमी खत्म हो रही थी जिससे उत्पादन के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई थी। मकर संक्रांति के पर्व पर मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज हवाओं के साथ ही कड़ाके ठंड शुरू हो गई। इससे किसानों को आस बंधी है। सोमवार को

भी मौसम का मिजाज अनुकूल रहा। सुबह जनपद सफेद कोहरे की चादर से ढका रहा। इसके बाद सर्द हवाएं चलीं और दिन में बादल छाए रहे। धूप आंखमिचौली का खेल खेलती रही। इससे आम जनमानस भले ही प्रभावित रहा हो लेकिन किसान खुश दिखे। किसान लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी की मानें तो इस मौसम से किसानों को रबी मौसम में कुछ हासिल हो सकता है। ठंड

से फसल को ताकत मिलेगी। किसान रविंद्र सिंह का कहना है कि जमीन की नमी बनी रहेगी। चूंकि सूखा के हालात हैं, ऐसे में जो सिंचाई हो रही है, वह नाकाफी है। किसानों को इस मौसम से बहुत उम्मीदें हैं। कृषि उप निदेशक अनिल कुमार पाठक का कहना है कि तापमान अधिक होने से गिर रहे फूलों की रोकथाम के साथ खेतों की नमी भी रुकेगी। इसी तरह का मौसम कुछ दिन बना रहे तो थोड़ी बहुत पैदावार किसानों के आंसू पोछ सकती है।

सर्द हवाओं ने ढाया सितम
चार दिनों से चल रही शीत लहर ने लोगों को ठिठुर रहे हैं। प्रशासन ने भी जूनियर हाईस्कूल तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। सोमवार को बादल और सर्द हवाएं लोगों को परेशान किए रहीं। बाजार में सन्नाटा सा देखा गया। जरूरत पर ही लोग घर से बाहर निकले।

मौसम में आया बदलाव सोमवार को भी बना रहा। सुबह से ही तेज सर्द हवाओं व घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह के समय लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। कई चौराहों पर भी अलाव प्रशासन की ओर से जलाए गए तो वहीं घरों में लोग दुबके रहे। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं रेल यातायात भी बुरी

तरह प्रभावित रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 17 जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 7.5 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 18.05 तो न्यूनतम 7.00 डिग्री रहा।

छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी की संभावना
मौसम प्रेक्षक पुरुषोत्तम कुशवाहा की मानें तो अभी यह मौसम बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेगे। बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है। उनका कहना है कि सर्द हवाएं भी अगले दो दिन तक चलतीं रहेगी और कोहरा भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed