{"_id":"57c5c7fd4f1c1bc5162cb242","slug":"farmers-hit-by-ht-line-was-broken-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पड़ी एचटी लाइन की चपेट में आया किसान, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पड़ी एचटी लाइन की चपेट में आया किसान, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में घुसे जानवरों को भगाने गया किसान टूटी पड़ी एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे खेत पर देखने गए। जहां उसका शव पड़ा मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनाें ने बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियाें व कर्मचारियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कुठौंद थानाक्षेत्र के गांव ऐको निवासी अनिल यादव (18) पुत्र लल्लन यादव सोमवार की रात अपने खेत पर तिल की फसल की रखवाली करने के लिए गया था। वह खेत पर बनी मचान पर बैठा था, तभी देर रात करीब दस बजे अन्ना जानवर उसके खेत में घुस आए। जिन्हें भगाने के लिए अनिल खेत में गया और वहां पहले से टूटी पड़ी एचटी लाइन की चपेट में आ गया। रात का समय होने के कारण उसे कोई देख नहीं पाया। सुबह वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन
वह अनिल को देखने के लिए खेत पहुंचे तो उसका शव तारों के पास पड़ा मिला। यह देख वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने के कारण परिजनाें ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन