{"_id":"4b9df35eedf4d98ec9cffce6f5cdf47e","slug":"farmers-came-to-this-problem-bspaiyon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपाइयों को याद आई किसानों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपाइयों को याद आई किसानों की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम रामगणेश को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में अन्ना जानवरों पर रोक लगाने के अलावा कई मांगें की गई हैं। किसानों ने कहा कि कई गांव में राहत की रकम नहीं पहुंची है जिससे किसान परेशान है।
बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर संजय गौतम, मंडल कोआर्डिनेटर सचिन पलरा, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि, पूर्व मंत्री अकबर अली, अल्ताफ खान आदि बसपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट में कहा कि किसान सूखा की समस्या से जूझ रहा है। जिले में कई किसान ऐसे है, जिनके खेतों में बुआई नहीं हो सकी।
राहत राशि के वितरण में भी मनमानी की गई। कई गांव के किसान ऐसे है जिनके हिस्से में फूटी कौड़ी नहीं आई। जिले में अन्ना जानवर किसानों की समस्या बने हुए है। मांग की हैकि राजकीय नलकूपों का संचालन दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
किसानों को नलकूपों के लिए बिजली पर्याप्त मात्रा में दी जाए। बसपा नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याएं तुरंत निस्तारित कराने की मांग की।