{"_id":"a7de540fe06f5b9cc67391e317213c77","slug":"farmers-are-crossing-the-road-trodden-by-bolero-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे किसान को बोलेरो ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे किसान को बोलेरो ने रौंदा, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खेत की रखवाली कर रहे किसान को सड़क पार करते समय वहां से गुजर रही तेज
विज्ञापन
रफ्तार बोलेरो ने शनिवार की रात रौंद दिया। इससे किसान गंभीर रूप से घायल
हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान
उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने
शव को पोस्टमार्टम को भेजकर रिपोर्ट दर्ज
कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा एट निवासी मुनेश कुमार (36) पुत्र लल्लूराम शनिवार की रात करीब नौ बजे अपने खेत की रखवाली कर रहा था। तभी उसके दूसरे खेत में आवारा जानवर घुस गए। टार्च की रोशनी में जानवर देख वह उन्हें भगाने के लिए सड़क पार करने लगा। इसी समय धुरट गांव की ओर से आ रही तेज
रफ्तार बोलेरो के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मुनेश को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत
की सूचना से घर में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर एट थाना पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।
बेटी हुई अनाथ
मां की मौत के बाद अब पिता का भी साया उठ जाने के बाद 15 साल की बेटी ममता अनाथ हो गई है। अब उसको चाचा-चाची के सहारे रहना पड़ेगा। अब उसको कौन थपकी देगा और कौन दुलार करेगा। पिता की मौत की खबर सुन
ममता को लगी तो वह अचेत हो गई। उसके पिता के नाम मात्र दो बीघा जमीन है। ऐसे में अब उसके सामने पेट पालने तक की समस्या है। चाचा रामकेश ढाढ़स बंधा रहे है लेकिन ममता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। क्योकि मां व पिता दोनों का दुलार पिता ने ही दिया था।