{"_id":"5fd3ba9d8ebc3e3fbf51fff9","slug":"farmer-s-death-due-to-cold-orai-news-knp5993556122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: ठंड लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: ठंड लगने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा (जालौन)। बड़ागांव में मटर की फसल की रखवाली करने गए किसान की ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बड़ागांव निवासी भगौना (65) पुत्र पुन्ना के नाम नौ बीघा जमीन है। उसमें मटर की फसल की बुवाई की है। गुरुवार रात किसान भगौना खेत में मटर की फसल की रखवाली करने गए थे। बेटे कैलाश ने बताया कि रात में ठंड लगने से पिता बेहोश होकर गिर पड़े।
आसपास खेतों में फसल की रखवाली कर रहे किसान उन्हें घर लाए। ग्रामीणों के साथ उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कैलाश ने बताया कि अन्ना मवेशियों से फसल की रखवाली के लिए पिता रात में खेत में बनी मड़ैया (झोपड़ी) में रहते थे।
विज्ञापन
बेटे ने बताया कि पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उच्चाधिकारियों और लेखपाल को सूचना दे दी गई है। कदौरा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।