{"_id":"5f3f958d8ebc3e61f26e71a1","slug":"farmer-killed-himself-by-hanging-orai-news-knp577894086","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : ORAI
कदौरा। किसान ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि परिजन पारिवारिक कारण बता रहे हैं। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
बुधवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना निवासी किसान रूपेंद्र चौहान (42) पुत्र सुरेंद्र सिंह ने मकान के दूसरे खंड के कमरे में लगे पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह जब मृतक की पत्नी वंदना ने कमरे का दरवाजा खोला तो पति को फंदे पर झूलता देख चीख पड़ी। पत्नी वंदना का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र उत्कर्ष व अक्षय है। ग्राम प्रधान गौरव उपाध्याय ने बताया कि मृतक के नाम 30 बीघा खेती है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि मृतक के पुत्र उत्कर्ष की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अभी घटना की कोई तहरीर नही मिली है शुरुआती जांच में मृतक शराब का लती बताया गया है, जिस पर आएदिन परिवार में विवाद होता था। हालांकि परिजन शुरू में बैंक कर्ज की बात भी करते रहे पर बैंक अधिकारियों ने इस बात से इंकार किया है।
किशोर ने फांसी लगाकर जान दी
उरई। किशोर ने घर के कमरे में रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी सुनील राठौर के 15 वर्षीय पुत्र स्वास्तिक ने बुधवार शाम अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में पंखे के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों को जब जानकारी हुई तो उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों का रोकर बुराहाल है। उसकी खुदकशी करने की वह को लेकर परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाई, हालत गंभीर
उरई। एट थाना क्षेत्र के ग्राम हरदोई गूजर निवासी अनिल (28) पुत्र श्रीपत ने बुधवार रात अपने घर में फांसी लगा ली। तभी परिजनों ने उसे देख लिया और आनन फानन में उसे फांसी से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जहां उसका उपचार चल रहा है। संवाद

मृतक रूपेंद्र की फाइल फोटो- फोटो : ORAI