{"_id":"5f4169e08ebc3e4adb19993d","slug":"farmer-fell-into-a-well-while-killing-an-animal-death-orai-news-knp5782622106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर भगाते समय किसान कुएं में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवर भगाते समय किसान कुएं में गिरा, मौत
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसआई मुकेश कुमार जानकारी लेते हुए ।
- फोटो : ORAI
जालौन। अन्ना जानवरों को भगाने के दौरान किसान खेत में बने कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरने से घायल हुए किसान की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहगुवां निवासी मानसिंह (45) पुत्र हरीसिंह शुक्रवार रात नौ बजे खेत में खड़ी फसल को अन्ना जानवरों से बचाने के लिए रखवाली करने गया था। खेत के पास अन्ना जानवरों को देखकर वह उन्हें भगाने लगा। जब वह जानवरों को खदेड़ते हुए मंदिर के पास पहुंचा तो अचानक कुछ जानवर पलटी मारकर किसान को खदेड़ लिया। रात में अन्ना जानवरों से जान बचाने के लिए भाग रहा मानसिंह रास्ते में कुएं नहीं देख सका और भागते हुए कुएं में जा गिरा। कुएं में किसी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास खेतों की रखवाली कर रहे किसान दौड़े और उन्होंने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसआई मुकेश कुमार ने दमकल बुलाई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल मानसिंह को कुएं से बाहर निकालकर पुलिस की गाड़ी से सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। वहीं, घर के मुखिया की मौत के बाद पत्नी रामादेवी बेहोश हो गईं। साथ ही घर में मातम पसर गया है।
मृतक की आर्थिक स्थित अच्छी नहीं है
जालौन। दहगुवां गांव के प्रधान आदित्य कुमार ने बताया कि मृतक मानसिंह की परिवार की स्थिति अच्छी नहीं हैं। मृतक तीन भाई थे। तीनों के बीच मात्र 2 बीघा ही जमीन थी। अपने हिस्से की खेती में वह कृषि कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। जिनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। साथ ही तीसरी बेटी नीतू की शादी भी दीवाली में करनी थी। लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। वहीं, दोनों बेटे भी काम धंधे के सिलसिले में अन्य प्रदेश में रहते हैं। उन्हें खबर दे दी गई है, वह भी घर आ रहे हैं।
एक हजार रुपये भाड़े पर गाड़ी कर भेजा, रास्ते में मौत
जालौन। पत्नी रामादेवी का आरोप है कि मानसिंह जब अस्पताल में पहुंचे तो उनकी हालत काफी खराब थीं अस्पताल में जब डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया तो एंबुलेंस को फोन किया गया। लेकिन उस समय एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। काफी समय एंबुलेंस के इंतजार में बीत गया। जब एंबुलेंस वहां नहीं आई तो मौके पर मौजूद एसआई मुकेश सिंह ने खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए 1000 रुपये देकर प्राइवेट गाड़ी से पति को इलाज के लिए उरई भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मृतक मानसिंह कुशवाहा की फाइल फोटो ।- फोटो : ORAI
विज्ञापन