{"_id":"685eeabef97c071c1a0818c4","slug":"farmer-dies-due-to-lightning-grandson-narrowly-escapes-orai-news-c-224-1-ori1001-131105-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिजली गिरने से किसान की मौत, नाती बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिजली गिरने से किसान की मौत, नाती बाल-बाल बचा
विज्ञापन
कोंच। खेत में ज्वार की बुआई करने गए किसान के ऊपर शुक्रवार सुबह बिजली गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास में खड़ा नाती बाल-बाल बच गया।
नदीगांव थाना क्षेत्र के गिदवासा निवासी वृद्ध किसान लखन पाल (72) खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार की सुबह वह गिदवासा मौजे में खेत में ज्वार की बुआई करने नाती अंशुल के साथ गए थे। अचानक बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गए। नाती कुछ दूरी पर बाइक के पास खड़ा हो गया।
इसी दौरान पेड़ के ऊपर बिजली गिर गई। उसके नीचे मौजूद लखन की मौके पर ही मौत हो गई। अंशुल बच गया। उसने परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। लखन के तीन लड़के व एक लड़की है। नाती ने बताया कि जैसे ही बारिश शुरू हुई दादा पेड़ के नीचे खड़े हो गए। वह बाइक उठाकर सड़क किनारे आ गया था। बिजली गिरने से पहले दादा ने कई बार आवाज देकर उसे अपने पास बुलाया, लेकिन वह नहीं गया। उसके आंखों के सामने ही दादा की मौत हो गई। तहसीलदार गौरव कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी होते ही संबंधित लेखपाल को मौके पर भेज कर रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द की मुआवजे की सहायता राशि दिलाई जाएगी।