{"_id":"6679aa76eb39b581c6086fcc","slug":"farmer-dies-due-to-electric-shock-in-the-field-orai-news-c-12-1-knp1009-733009-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खेत में करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खेत में करंट लगने से किसान की मौत
Mon, 24 Jun 2024 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
उरई/कोंच। खेत में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मौत की खबर के बाद घर में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा बुजुर्ग निवासी किसान नरेंद्र पाल सिंह गुर्जर (55) सोमवार की देर शाम साढ़े छह बजे अपने खेत में लगाई जा रही धान की पौध देखने गया था। बताया जा रहा है कि खेत में जानवरों से फसल बचाने के लिए झटका करंट चारों ओर प्रवाहित था, जिसकी चपेट में आकर नरेंद्र सिंह अचेत होकर गिर पड़े।
खेत पर मौजूद परिजन तुरंत उपचार के लिए कोंच के एक प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी जा सकी थी। (संवाद)