फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer dies due to bull attack

Jalaun News: सांड़ के हमले से किसान की मौत

Sat, 17 Aug 2024 04:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 17 Aug 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to bull attack
रामपुरा। खेत में रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल गए। शाम को जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की तो वह घायलावस्था में खेत में पड़े मिले थे। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी वृद्ध किसान रतीराम राठौर (82) गुरुवार शाम खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। शाम को करीब आठ बजे के लगभग उन पर एक सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनके पुत्र महेश कुमार उर्फ कल्लू खेत पर गया जहां पर घायल अवस्था में पड़े थे।
विज्ञापन

इसके बाद वह अन्य लोगों की मदद से पिता को उठाकर इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए, वहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed