फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer dies after being crushed by tractor, angry family members block the road

Jalaun News: ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 25 Nov 2024 03:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 25 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being crushed by tractor, angry family members block the road
माधौगढ़। कस्बे से घर लौट रहे किसान को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, सड़क पर गिरने पर ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई और मिट्टी भरकर जा रहे ट्रैक्टरों पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन फिर भी परिजनों ने जाम नहीं खोला, देर शाम तक परिजन एसपी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हरौली गांव निवासी ब्रजेंद्र सिंह (40) रविवार की दोपहर किसी काम से पैदल कस्बे में आए थे। शाम को करीब पांच बजे वह काम निपटाकर घर लौट रहे थे। तभी लक्ष्मणपुरा के पास हरौली से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक नशे में था। घटना के बाद वह ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से भाग गया। जानकारी मिलते ही हरौली से परिजन मौके पर पहुंचे और माधौगढ़-हरौली मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दिन भर मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली निकलते हैंं, जिससे कई बार हादसे होते-होते बचे हैं। इसके बाद भी इन पर रोक नहीं लगाई गई है। कोतवाल पप्पू सिंह जानकारी पर पहुंचे और परिजनों का समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खुला था। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी की पांच वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मौत से मां रामा देवी, बेटी छवि, दिव्या, राधेश्याम और अभय प्रताप का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed