फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fake spice and salt factory caught

नकली मसाला व नमकीन फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 18 Oct 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sun, 18 Oct 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fake spice and salt factory caught
कोतवाली पुलिस ने बीती रात शहर के दो स्थानों पर छापा मारकर नकली मसाला व नमकीन और गुटखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से नकली सामान व पैकिंग आदि के सामान के साथ एक फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी व उसके एक साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



 वहीं, खाद्य निरीक्षक ने इस मामले में विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल सतेंद्र सिंह व दरोगा अरुण तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के मोहल्ला तुलसी नगर व रामनगर स्थित एक विवाह घर में नकली नमकीन, मसालों व गुटखे का कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन



 इस पर पुलिस ने दोनों जगह छापा मारकर वहां से नकली नमकीन, नकली मसाले व गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस को वहां भारी मात्रा में सामान व पैकिंग सामग्री आदि भी मिली। पुलिस ने मौके से एक आरोपी विवेक त्रिपाठी निवासी राठ रोड को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 पुलिस ने आरोपी व उसके एक भागे हुए साथी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं खाद्य निरीक्षक ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कई और मामले दर्ज कराए है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी जो भागा हुआ है बजरिया निवासी है। उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed