{"_id":"5e137cc68ebc3e87a511ae31","slug":"failed-for-not-compromising-on-the-lawsuit-report-filed-orai-news-knp536779064","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमे में समझौता न करने पर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमे में समझौता न करने पर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जालौन। मुकदमे में समझौता न करने पर दबंगों ने तमंचा दिखाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरयाना निवासी घनश्याम विश्वकर्मा ने तहरीर दी कि धनौरा कलां निवासी मनोज कुमार, पिंटे, रोहन व सतीशचंद्र से विवाद का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमे के चलते उक्त लोग रंजिश मानते हैं और उस पर लगातार समझौता का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि रविवार की शाम वह किसी काम के चलते हरदोई गूजर गांव जा रहा था।
धनौरा के पास पहले से ही घात लगाए बैठे उक्त सभी ने उसे घेर लिया और तमंचा दिखाकर उस पर मुकदमे में समझौता का दबाव बनाने लगे। जब उसने समझौता करने से इंकार किया तो उन्होंने गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।