फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Expansion of Modi cabinet: Bhanu Pratap of Jalaun got the place

मोदी कैबिनेट का विस्तार: जालौन के भानु प्रताप को मिली जगह, पांच बार रहे सांसद अब मंत्रिमंडल में शामिल

Wed, 07 Jul 2021 04:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Jul 2021 04:21 PM IST
सार

भानु के मंत्री बनने से भाजपा समेत पूरे जनपद के लोगों में खुशी की लहर है। भानु साफ सुथरी राजनीति और ईमानदार छवि वाले सांसद माने जाते हैं।

विज्ञापन
Expansion of Modi cabinet: Bhanu Pratap of Jalaun got the place
भानु प्रताप वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन-गरौठा-भोगनीपुर संसदीय सीट से पांचवीं बार सांसद चुने गए भानु प्रताप वर्मा को केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल में शामिल होने पर पूरे जनपद में खुशी की लहर व्याप्त है।
विज्ञापन


लोगों को विश्वास है कि भानु बुंदेलखंड से अकेले मंत्री हैं। इस कारण जनपद जालौन को ही नहीं पूरे क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। पालिका सभासद से केंद्रीय मंत्रिमंडल तक के सफर को तय करने वाले भानु की छवि साफ सुथरी है।
विज्ञापन


भानु के राजनैतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1988 से हुई थी। जब उन्होंने पहली बार जनता के बीच जाकर कोंच नगर पालिका से सभासद का चुनाव लड़ा था। कोंच के ही मालवीय नगर वार्ड से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी सभासद का चुनाव जीता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बुंदेलखंड में भाजपा के कद्दावर नेता रहे व सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री दादा बाबूराम एमकॉम की नजर इन पर पड़ी। उन्होंने भानु को वर्ष 1990 में कोंच विधानसभा सुरक्षित सीट से भाजपा का उम्मीदवार बना दिया।

हालांकि भानु प्रताप यह पहला विधानसभा चुनाव हार गए थे। पर उन्हें भाजपा में जोरदार एंट्री मिल गई थी। लिहाजा दो साल बाद वर्ष 1991 में फिर भाजपा ने विधानसभा का टिकट देकर मैदान में उतारा और वह पहली बार विधायक बने।

बता दें कि उस वक्त जालौन-गरौठा संसदीय क्षेत्र से गयाप्रसाद कोरी भाजपा से सांसद थे। पर उनके असमय निधन के बाद भानु प्रताप को दिल्ली की राह मिल गई। इसके बाद तो भानु ने रुकने का नाम नहीं लिया। वर्ष 1996, 1998, 2004, 2014 और 2019 में भानु लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद चुने गए।

पांच बार के सांसद होने के नाते भानु प्रताप वर्मा को पहले भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने के कयास तो लगाए गए थे। पर हकीकत अब जाकर मोदी मंत्रिमंडल में संभव हो सकी। उनके शपथ ग्रहण को जिले के लोग खासतौर पर भाजपाई टकटकी लगाए देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed