{"_id":"6aecdad699fdc3981809f5db","slug":"exercise-caution-while-bursting-firecrackers-co-orai-news-c-224-1-ori1005-152136-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी चलाते समय बरतें सावधानी : सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी चलाते समय बरतें सावधानी : सीओ
विज्ञापन
कालपी। दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सीओ सदानंद सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में पुलिस प्रशासन ने लोगों से त्योहार के दौरान सतर्कता बरतने और आतिशबाजी चलाते समय सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की।
सीओ सदानंद सिंह ने कहा कि दीपावली खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार है। इसे परिवार और समाज के बीच सौहार्द के साथ मनाएं। आतिशबाजी चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। संभव हो तो बच्चों को इससे दूर रखें और यदि वे आतिशबाजी चलाते हैं तो उनके साथ रहें, ताकि किसी दुर्घटना की आशंका न रहे।
कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बाजार में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। शुक्रवार से इसे लागू कर दिया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त निरीक्षक अवनीश कुमार, निरीक्षक सुनील कुमार, एसएसआई राजेश सिंह, सपा नेता शिवबालक यादव, ग्राम प्रधान अरविंद द्विवेदी में लोग मौजूद रहे। (संवाद)