फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   exam,delhi,DIOS,IAS,DM

आईएएस की कोचिंग परीक्षा में 1427 परीक्षार्थी हुए शामिल

Sun, 30 Jan 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
exam,delhi,DIOS,IAS,DM
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करती डीएम प्रियंका बंद निरंजन व डीआईओएस भगवत पटेल - फोटो : ORAI
उरई। प्रयत्न एक विजन आईएएस के कारपोरेट सोशल रिस्पोंसविलिटी (सीएसआर) के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से आईएएस की कोचिंग की तैयारी परीक्षा का आयोजन जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर हुआ। इसके लिए 2340 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, लेकिन 1427 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। डीएम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि जनपद जालौन के पिछड़े क्षेत्र के आर्थिक रूप से 50 कमजोर प्रतिभाशाली छात्रों के भविष्य को बनाने के लिए निशुल्क आईएएस परीक्षा की कोचिंग कराई जाएगी। दिल्ली की विजन आईएएस की ओर से कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए दो स्तर पर परीक्षाएं होगी। पहली लिखित परीक्षा और दूसरी मौखिक होगी। रविवार को पहले चरण की लिखित परीक्षा का आयोजन जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर किया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि 1427 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इसमें ऑनलाइन पंजीकरण 2340 छात्रों का हुआ था। इसका लिखित परीक्षा का परिणाम 6 फरवरी को घोषित किया जाएगा। जबकि साक्षात्कार एवं व्यक्तित्व परीक्षण किया जाएगा। विजन आईएएस के डायरेक्टर अजय कुमार ने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य होनहार विद्यार्थियों को आगे लाना है, जो आर्थिक तंगी के कारण आगे नहीं बढ़ पाते है और उनकी प्रतिभा दुनिया के सामने नहीं आ पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
फोटो-4-महिमा।
कारगर साबित होगी परीक्षा
उरई निवासी महिमा सिंह ने कहा कि जो लोग आईएएस बनने की चाहत रखते है। पर धन के अभाव में संभव नहीं हो पाता। ऐसे में आईएएस की तैयारी के लिए यह परीक्षा बहुत ज्यादा कारगर होगी।
----------
फोटो-5-मानसी।
पेपर कठिन था और माइनस मार्किंग भी थी
औरैया निवासी मानसी वर्मा कहती है कि माइनस मार्किंग अंक होने की वजह से पूरे सवाल हल नहीं कर पाई। पेपर कठिन था लेकिन परीक्षा देने से आगे क्या करना है। इसकी सीख जरूर मिल गई।
--------------
फोटो-6-खुशी सोनी।
परीक्षा की तैयारी की क्षमता बढ़ेगी
खुशी सोनी कहती है कि अगर परीक्षा को पास कर लेते है तो यह सपनों के जैसा होगा। क्योंकि ग्रुप के साथ तैयारी करने में अधिक क्षमता बढ़ेगी। इस तरह की परीक्षा का आयोजन मेधावियों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
-------------------
फोटो-7-शिवेंद्र।
कैसे तैयारी करनी है, इसका पता चल गया
चुर्खी निवासी शिवेंद्र का कहना है कि इस परीक्षा को देने से आपकी आईएएस की क्या तैयारी है इसका पता चला सका। यदि परीक्षा में पास होते है तो माता पिता के सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा।

--------------------
146 की जगह 78 परीक्षार्थी ने दी परीक्षा
माधौगढ़। जिला प्रशासन व विजन आईएएस के सहयोग से बुंदेलखंड इंटर कालेज माधौगढ़ में 146 परीक्षार्थी की जगह 78 परीक्षार्थी ने भाग लिया। परीक्षा केंद्र प्रभारी सीपी वर्मा, विजन प्रतिनिधि सिकंदर सिंह ने बताया कि प्रतिभाशाली गरीब छात्रों को आईएएस परीक्षा की कोचिंग के लिए परीक्षा कराई जा रही हैं। जिसमें चयनित छात्र दो वर्ष तक निशुल्क कोचिंग के माध्यम से आईएएस परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य कृष्णमुरारी, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed