फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ex-servicemen met SP to protest arrest of colleague

Jalaun News: साथी की गिरफ्तारी के विरोध में एसपी से मिले पूर्व सैनिक

Fri, 13 Feb 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen met SP to protest arrest of colleague
फोटो-22-एसपी को प्रार्थनापत्र देने जाते पूर्व सैनिक। संवाद
उरई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद व पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने शुक्रवार को साथी की गिरफ्तारी के विरोध में एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि एट थाना क्षेत्र के गिरधान निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह वर्तमान में ग्राम पंचायत गिरथान के प्रधान पति हैं। बीती 10 फरवरी की देर शाम करीब आठ बजे वह भरसूड़ा गांव में आयोजित भंडारा खाकर घर लौट रहे थे, जब वह झांसी-कानपुर हाईवे से अपने गांव के लिंक मार्ग पर उतरे तभी वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें रोककर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

यही नहीं पुलिस ने कथित रूप से गांजा दिखाकर चालान कर दिया। अभी हाल ही में उनके समाज की गरीब कन्याओं की शादी 26 फरवरी को प्रस्तावित है। इसके लिए सभी ब्लॉकों की तरफ से सहयोग राशि पूर्व सैनिक सुरेंद्र के पास जमा हो रही थी। वह समाज के एक सम्मानित व्यक्ति है। संयुक्त संगठनों ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा समय समय पर पारित शासनादेशों के अनुसार किसी भी पूर्व सैनिक या सेवारत सैनिकों को गहन पड़ताल के गिरफ्तार नहीं किया जाएगा लेकिन इस मामले में पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान दुष्यंत सिंह चौहान, मास्टर सिंह सेंगर, जयदेव सिंह यादव, जयपाल सिंह सेंगर, रविंद्र सिंह राठौड़, सुनील विश्वकर्मा, अनिल त्रिपाठी, अयोध्या प्रसाद, शत्रुघ्न सिंह सेंगर, देवेंद्र सिंह यादव,दशरथ पाल, मानवेंद्र सिंह राजावत आदि रहे। एसपी ने जांच कर न्याय का भरोसा दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed