फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Even after three days, the robbery has not been solved.

Jalaun News: तीन दिन बाद भी लूटकांड का खुलासा नहीं

Mon, 05 Oct 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Even after three days, the robbery has not been solved.
फोटो- 24 कोंच में सीसीटीवी फुटेज खंगालते कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश पटेल। संवाद
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के पहाड़गांव पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर एक अक्तूबर की शाम दंपती से तमंचे के बल पर हुई लूट की घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस कस्बे के भीतर और घटना स्थल से जुड़े मार्गों पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन किसी भी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर स्पष्ट नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से लेकर कोंच के पहाड़गांव चुंगी तथा कस्बे के बजरिया पावर हाउस, छावला पुलिया, स्टेट बैंक तिराहा, लवली चौराहा, चंदकुआ चौराहा, नई बस्ती तिराहा, सागर चौकी, रेलवे क्रॉसिंग, कंजड़ बाबा और रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि लूट के पहले बाइक सवार बदमाश किस रास्ते से आए हैं। घटना में लाल रंग की राइडर बाइक का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस की नजर अब ऐसी बाइकों पर भी है। कस्बे और आसपास के गांवों में लाल रंग की राइडर बाइक रखने वालों की जानकारी जुटाने के साथ ही पुलिस संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है। हालांकि तीन दिन बीतने के बाद भी बदमाशों की स्पष्ट तस्वीर या कोई ठोस सुराग हाथ न लगने से पुलिस के सामने चुनौती बढ़ गई है।
विज्ञापन



सीसीटीवी में धुंधली तस्वीरों ने बढ़ाई परेशानी

घटना के बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कई कैमरों में बाइक सवारों की तस्वीर स्पष्ट नहीं आ सकी। ऐसे में पुलिस को बदमाशों की पहचान करने में परेशानी हो रही है। अब पुलिस घटना से पहले और बाद में बदमाशों की गतिविधियों को जोड़कर उनकी आवाजाही का रास्ता तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाल राइडर से आगे नहीं बढ़ पा रही जांच

कोंच। दंपती से तमंचे के बल पर हुई लूट के मामले में पुलिस की टीमें अब तक कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी हैं, लेकिन फुटेजों में कही बदमाश स्पष्ट नहीं दिखे केवल लाल रंग की राइडर बाइक ही पुलिस को नजर आई है। बाइक पर नंबर भी नहीं है। कैमरों की खराब क्वालिटी के कारण बदमाशों के चेहरे और अन्य पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है। (संवाद)



घटना से पहले कोंच में दिखे बदमाश

कोंच। लूट की घटना से पहले के कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं। इनमें बदमाश कस्बे के मुख्य मार्ग से लवली चौराहा होते हुए स्टेट बैंक और छावला पुलिया की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद बदमाश पहाड़गांव चुंगी पहुंचे, जहां से उन्होंने दंपती का पीछा करना शुरू किया। पुलिस अब इन फुटेजों के आधार पर बदमाशों की गतिविधियों और उनकी लोकेशन की कड़ी जोड़ने में जुटी है। (संवाद)

वर्जन

मामले के खुलासे के लिए टीमें लगीं हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - परमेश्वर प्रसाद, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed