{"_id":"601edf898ebc3e4a1301dc3a","slug":"etawah-out-of-tournament-after-losing-to-auraiya-orai-news-knp610314256","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया से हारकर इटावा टूर्नामेंट से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया से हारकर इटावा टूर्नामेंट से बाहर
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जमुना देवी मैदान में चल रहे अंडर 16 जालौन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में इटावा बी टीम का लचर प्रदर्शन जारी रहा। औरैया ने उसे 91 रन के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इटावा बी टीम अपने दोनों मैच हार गई।
औरैया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कप्तान का निर्णय सही साबित हुआ। खराब और ढीली गेंदबाजी का फायदा उठाकर 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। अभी तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है। यश दुबे ने शानदार 50 रन बनाए। विशाल के 35 और ऋषभ के 34 रन बनाए। इटावा की ओर गेंदबाजों ने काफी अतिरिक्त रन लुटाए। मोहम्मद जैब को चार और चिराग पोरवाल को तीन विकेट मिले।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे इटावा के सलामी बल्लेबाज भरोसे के साथ विकेट पर नहीं टिक पाए। औरैया की ओर से धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाज स्ट्रोक नहीं लगा पाए। यदि कुछ कैच ड्राप न होते तो सौ रन बन पाना भी मुश्किल लग रहा था। अकेले रामजी 20 रन और सचिन 12 रन बनाकर ही कुछ देर एक छोर को संभाले रहे। इसके बाद प्रियदर्शी पाठक ने 18 रन बनाकर टीम के स्कोर को सौ के पार ले गए। इटावा की पूरी टीम 27 वे ओवर में 114 रन बनाकर औरैया से 91 रन से मैच हार गई। ऋषभ सक्सेना ने सात रन पर चार विकेट चटकाए। उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा आयुष और सचिन ने दो. दो विकेट लिए। इस जीत के साथ औरैया ने अपनी आशाएं जीवित रखी हैं। अंपायरिंग डॉ राकेश द्विवेदी व मनमोहन ने की। स्कोरिंग निखिल राठौर व श्वेत गुबरेले ने की। कमेंट्री का दायित्व पुष्पेंद्र और विराट ने संभाला। संयोजक नीरज पाठक, विनय सेंगर, पुष्पेंद्र चंदेल, जुझार राजपूत, मानवेंद्र पिपरैया, दिवाकर शास्त्री, गौरव अग्रवाल, उत्तम विश्वकर्मा, अक्षय आदि मौजूद रहे।