{"_id":"671808ca90b33adff80d68b8","slug":"eo-issued-notice-for-collecting-salary-without-coming-to-office-orai-news-c-224-1-ori1005-121295-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिना दफ्तर आए वेतन उठाने में ईओ ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिना दफ्तर आए वेतन उठाने में ईओ ने जारी किया नोटिस
Wed, 23 Oct 2024 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका में बिना दफ्तर आए दस महीने से वेतन पा रहे बाबू से ईओ ने जवाब मांगा है। उन्होंने नोटिस जारी करते हुए न आने का कारण और किस आधार पर वेतन पाते रहे हैं। तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। अगर जवाब नहीं मिलता है तो कार्रवाई होगी।
बता दें कि नगर पालिका में निर्माण बाबू जो कि दस महीने से दफ्तर नहीं आ रहे थे। इसके बाद भी एक चर्चित बाबू उनका सत्यापन कर हर महीने का वेतन डाल रहा था। जबकि इसकी जानकारी ईओ को भी नहीं थी। इस खबर को अमर उजाला ने प्रकाशित किया तो नगर पालिका में खलबली मच गई। चर्चित बाबू स्वयं को बचाने में जुट गया। ईओ ने भी तत्काल जांच करते हुए बाबू के खिलाफ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर जवाब भी मांगा गया है। ईओ ने बताया कि बिना दफ्तर आए हुए कैसे सत्यापन हुआ है। दस महीने से वेतन कैसे मिल रहा है। सभी चीजों की जानकारी करके जो दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।