{"_id":"69f64a4b985e2448590dc526","slug":"environmental-awareness-initiative-in-primary-school-lahura-orai-news-c-224-1-ori1005-143751-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: प्राथमिक विद्यालय लहूरा में पर्यावरण जागरूकता की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: प्राथमिक विद्यालय लहूरा में पर्यावरण जागरूकता की पहल
Sun, 03 May 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 03 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
उरई। इको क्लब के अंतर्गत डकोर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लहूरा की प्रधानाध्यापक डॉ. कल्पना श्रीवास्तव पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों व ग्रामीणों जागरूक कर रही हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय में हर शनिवार प्रकृति को सुरक्षित रखने संबंधी विविध गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिनमें बच्चे उत्साह से भाग लेते हैं।‘प्रकृति ही जीवन है, जल ही जीवन है’ थीम पर चल रहे जल संरक्षण पखवाड़ा के तहत बच्चों के अभिभावकों को भी अभियान से जोड़ा गया।
विद्यालय में जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम हुआ, जिसमें अभिभावकों ने भी भाग लिया। बच्चे अब अपनी कॉपी में जल संरक्षण शपथ पर घर के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर कराएंगे, ताकि संदेश हर परिवार तक पहुंचे। तेज गर्मी में पक्षियों को राहत देने के लिए बच्चों ने दाना-पानी रखने के साथ छोटे-छोटे पक्षी घर भी बनाए। इस गतिविधि से बच्चों में पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम व संवेदना की भावना जागृत हो रही है। प्रधानाध्यापक डॉ. कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही प्रकृति से जोड़ना जरूरी है, तभी वे भविष्य में पर्यावरण के सच्चे प्रहरी बनेंगे।