फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Entered the woman's house and attempted to rape her

Jalaun News: महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का किया प्रयास

Sun, 09 Feb 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 09 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Entered the woman's house and attempted to rape her
कोंच। महिला ने गांव के ही एक युवक व उसके बहनोई व तीन अज्ञात पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय महिला ने कोर्ट में वाद दायर करते हुए बताया था कि 12 दिसंबर को वह घर पर अकेली थी, तभी गांव का ही अखिलेश त्रिपाठी व उसका बहनोई मनोज तीन साथियों के साथ घर में घुस आया और उसे कमरे में खींचकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उक्त लोग दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जब वह परिजनों के साथ कैलिया थाना पहुंची तो पुलिस ने जांच किए जाने की बात कहकर उसे टरका दिया। इसके बाद उसने कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। थानाध्यक्ष राजीव बैस ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed