फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Entered the house and beat him up over a transaction dispute

Jalaun News: लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर पीटा

Mon, 20 Oct 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat him up over a transaction dispute
जालौन। लेनदेन के विवाद में चार लोगों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी हेमलता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 13 अक्तूबर की रात में रुपये के लेनदेन में गांव के ही सत्यम, राजा, बंटे और मुनिया लाठी, डंडे लेकर घर में घुस आए। वह परिवार के सदस्यों के साथ विवाद और गालीगलौज करने लगे। परिवार के लोगों ने रोका तो उन्होंने पति की पिटाई कर दी। उसने बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी पिटाई की गई। बचाने आई सास रानी देवी, ससुर शशिकांत व देवर राघवेंद्र के साथ भी पिटाई की गई। शोरगुल सुनकर जब आसपास के लोग आए तो वह धमकी देकर भाग गए। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed