फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Enroll today amid tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच आज से नामांकन

Sun, 29 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 29 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Enroll today amid tight security
नामांकन स्थल कलक्ट्रेट का निरीक्षण करतीं डीएम संदीप कौर व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के मतदान के लिए सोमवार से नामांकन शुरू होगा। नामांकन कलक्ट्रेट भवन में जमा किए जा सकेंगे। पहले दिन से ही कलक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए कलक्ट्रेट में नामांकन कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बाहर प्रत्याशियाें के साथ आने वाले
विज्ञापन


लोगों और अन्य गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। रविवार को डीएम संदीप कौर व एसपी डा. राकेश सिंह ने नामांकन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा के इंतजाम की समीक्षा की। डीएम ने अंदर सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने के निर्देश दिए। इससे नामांकन कक्ष में समूची प्रक्रिया के दौरान हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


इस तरह होगी प्रक्रिया और ये होंगे नियम

-नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा
-पर्चा दाखिल करते समय रिटर्निंग आफीसर के दफ्तर से 100 मीटर की परिधि से दूर तक ही दावेदार तीन वाहन ला सकेंगे।

-नामांकन के समय आरओ के पास ज्यादा से ज्यादा पांच लोग ही प्रत्याशी के साथ जा सकेंगे।
-नामांकन के समय दिए जाने वाले शपथ पत्र में कोई भी कालम खाली नहीं छोड़ा जाएगा।

-जमानत राशि सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए दस हजार ौर अनुसूचित जाति जनजाति के लिए पांच हजार रुपये होगी। यह राशि कोषागार में जमा करानी होगी।
-नामांकन पत्र में प्रत्याशी की उम्र, माता पिता का नाम, मोहल्ला, वार्ड, क्षेत्र व पिनकोड नंबर भरना होगा।

-अबकी बार नामांकन पत्र पर फोटो भी लगेगी। यह तीन माह से पुरानी नहीं होनी चाहिए।

-प्रत्याशी को बिजली, पानी के बिल के साथ तहसील के नो ड्यूज देनी होगी।
-राजनीतिक दलाें की प्रत्याशिता के बारे में पार्टी अध्यक्ष का पत्र होना जरूरी है। फैक्स या फोटोकापी स्वीकार नहीं की जाएगी।

पर्चा भरते समय यह भी जरूरी
नामांकन पत्र के साथ 2.5 गुणा 2 सेमी टिकट साइज चार फोटो प्रत्याशी को देना होगा। यह फोटो सफेद या हल्के बैैक ग्राउंड में होनी चाहिए। सुरक्षित सीट से पर्चा दाखिल करने के लिए जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए। नोटरी का शपथ पत्र जिसमें परिवार की आय, मुकदमा होने या न होने की स्थित की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों से होकर पहुंचेंगे कलक्ट्रेट
प्रत्याशी नामांकन के लिए शहर के इन स्थानाें से होकर जा सकते हैं। जिलापरिषद, पुलिस लाइन या फिर जालौन रोड एनसीसी दफ्तर से होते हुए प्रत्याशी कलक्ट्रेट पहुंच सकते है। इन तीनाें ही स्थानों पर बैरीकेडिंग पर वाहन खड़ा कर प्रत्याशी पैदी ही जा सके ंगे। प्रतिबंधित रूट पर सिर्फ पास धारक ही जा सकेंगे।

ये रहेंगे वाहन पार्किं ग स्थल
- जिला परिषद तिराहे पर
- जालौन रोड पर
- पुलिस लाइन पर

मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरेंगे प्रत्याशी
कलक्ट्रेट के पीछे के गेट से प्रत्याशी इंट्री करेंगे। उनको मेटल डिटेक्टर के नीचे से होकर गुजरना पड़ेगा।

एसपी बोले होगी गहन तलाशी
एसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि प्रत्याशी व उनके प्रस्तावकों की गहनता से जांच की जाएगी। चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। कानून तोड़ने वालाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा में दस कोतवाल, 20 दरोगा, 100 सिपाही लगाए
नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट छावनी में तब्दील होगा। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि बैरीकेडिंग से लेकर नामांकन स्थल तक पुलिस की पहरेदारी रहेगी। इसके लिए पांच सीओ ,दस कोतवाल व 20 दरोगा व 100 सिपाही सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा होमगार्ड व पीआरडी जवान भी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे।


200 मीटर रोक दिया जाएगा जुलूस
चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक ने भी जिले में डेरा डाल दिया है। वह नामांकन जुलूस पर नजर रखेंगे। जुलूस की प्रशासन वीडियोग्राफ ी भी कराएगा। जुलूस नामांकन स्थल से 200 मीटर दूर रोक दिया जाएगा। पुलिस ने इसके लिए जिला परिषद तिराहे, पुलिस लाइन व एनसीसी दफ्तर के पास बैरियर लगाए गए हैं वहीं पर जुलूस को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed