{"_id":"6a1b42f4e7819bd43f0cf1c4","slug":"enraged-villagers-created-a-ruckus-after-finding-officials-phones-switched-off-orai-news-c-224-1-ori1005-144911-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अफसरों के फोन बंद मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अफसरों के फोन बंद मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आटा। तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप रहने और अधिकारियों के फोन बंद मिलने से नाराज ग्रामीण शनिवार को आटा पावर हाउस पहुंच गए।
यहां ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। हंगामे की सूचना पर आटा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि आंधी में टूटे मात्र दो बिजली पोलों के कारण 14 गांवों की बिजली तीन दिन से बंद है, लेकिन अधिकारी समस्या के समाधान के बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
ग्रामीणों ने पूरे मामले से जिलाधिकारी को भी अवगत कराया और शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद लोगों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया।