फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Enhanced respect and dignity to

ससम्मान पास होकर बढ़ाया गौरव

Mon, 16 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 16 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Enhanced respect and dignity to
परीक्षा परिणामों में बेहतरीन सफलता पर खुशी मनाते राधा-कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में कई छात्र-छात्राओं ने ससम्मान पास होकर विद्यालय और नगर का गौरव बढ़ाया है। इस समय मेधावियों के घरों में जश्न का माहौल है। इनके माता-पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। रिजल्ट घोषित होने के दूसरे दिन सोमवार को विद्यालय पहुंचे इन बच्चों के शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही उन्हें मेहनत व लगन
विज्ञापन


से लक्ष्य को प्राप्त करने की सीख भी दी। यूपी बोर्ड के घोषित परिणामों में एसबीएस आइडियल इंटर कालेज उरई में हाईस्कूल की छात्रा दीक्षा निर्मल ने 91 फीसदी अंक प्राप्त करके विद्यालय टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर अर्चना पटेल 90.6 व पारूल 90 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसी कालेज की शिवानी पटेल ने 88.9, प्रतिमा ने 88.6,
विज्ञापन


शिवानी ने 84, कल्पना ने 86, अन्नू ने 87, नेहा सिंह ने 86.1, कल्पना ने 86, पंकज ने 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर विद्यालय का मान बढ़ाया। इंटर में हिमांशु शर्मा ने 86.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। इसके अलावा आकांक्षा त्रिपाठी 86, संध्या 85.8, मनीष कुमार 85.2 ने भी ससम्मान उत्तीर्ण होने का गौरव हासिल किया। विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन


के प्रधानाचार्य आरएल विश्वकर्मा, एसपी शर्मा, विवेक शुक्ला, प्रदीप दुबे, अनुराधा यादव, अमिता मिश्रा, यशपाल सिंह, जगराम चौधरी, टीसी भारती, योगेंद्र विश्वकर्मा, आसिफ अंसारी, राकेश श्रीवास्तव आदि ने सफल बच्चों को मिठाइयां खिलाकर उन्हें शाबाशी दी। श्रीराधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम भी

शत-प्रतिशत रहा। यहां पर हाईस्कूल में रूबी ने 91 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसके अलावा खुश्बू राजपूत, बबली पाल, नैंसी सोनी, ज्योति पांचाल, राधा प्रजापति, पूजा राजपूत, रागिनी देवी, निखिल पाठक, दीक्षा राठौर भी ससम्मान उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्य मनोज कुमार राजपूत, प्रवक्ता जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार, राकेश बाबू, नरेश कुमार, शरद

राजपूत, अनुज पटैरिया, विमलेश अवस्थी, उदयवीर, निदेश, ममता आदि ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। कालपी प्रतिनिधि के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कालपी का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां पर हाईस्कूल में कुल 56 परीक्षार्र्थी सम्मिलित हुए थे। इसमें 45 को 75 प्रतिशत से अधिक अंक मिले। कमल सिंह ने

87.33, यशराज ने 87. शिवम सिंह ने 86.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सर्वोदय शिक्षण संस्थान, एसपी बालिका इंटर कालेज का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में सम्मिलित 59 प्रथम श्रेणी में पास हुए। वहीं आर्यकन्या इंटर कालेज कालपी की प्रधानाचार्या नजहत जहां ने बताया कि

विद्यालय में 92 प्रतिशत छात्राएं इंटर व हाईस्कूल में उत्तीर्ण हुई हैं। बीएमटी इंटर कालेज आटा में इंटर की छात्रा निशा देवी ने 475 अंक प्राप्त करके जनपद में 9वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं छात्र ब्रजमोहन ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा विद्यालय की मधु सिंह, दीक्षा साहू, निशा अहिरवार, कोमल सिंह ने अच्छे अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है।


विद्यालय की प्रबंधक नम्रता तिवारी, प्रधानाचार्य नवाब सिंह यादव ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जालौन के एसबीडीएम इंटर कालेज के छात्र पियूष तिवारी ने भी इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। चौधरी शंकर सिंह इंटर कालेज दमरास के छात्र अंकुर पाठक ने भी इंटर में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed