फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Energy minister's effigy burnt, 13 Congressmen arrested

ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंकने में धरे गए कांग्रेसी

Fri, 08 Nov 2019 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Energy minister's effigy burnt, 13 Congressmen arrested
ऊर्जा मंत्री का घंटाघर पर पुतला जलाते कांग्रेसी। - फोटो : ORAI
उरई। बिजली विभाग में हुए पीएफ घोटाले को मुद्दा बनाकर कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसके तहत गुरुवार को कांग्रेसियों ने ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका। पुलिस से कांग्रेसियों की तीखी झड़प हुई। जिलाध्यक्ष समेत आठ दस कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए कांग्रेसियों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जा रहा है। देर शाम तक कांग्रेसी कोतवाली में ही बैठे रहे।
विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर भाजपा का विरोध करने का अभियान शुरू कर रखा है। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी, प्रभारी प्रशासन दीपांशु समाधिया, रेहान सिदद्ीकी आदि कांग्रेसी शहर स्थित अंबेडकर चौराहे पर एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा घपले, घोटाले व भ्रष्टाचार हो रहे हैं। कानून व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और पुतला फूंकने का प्रयास करते कांग्रेसियों से खींचतान शुरू कर दिया। पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत कुछ पदाधिकारियों को गाड़ी में डालकर कोतवाली पहुंचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी पार्टी के कुछ नेता कोतवाली पहुंचे ही थे कि दूसरी ओर घंटाघर चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंत्री के पुतले को आग के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान धीरेंद्र शुक्ला, संतोष ठाकुर, शैलेंद्र व्यास, प्रमोद राजपूत, नरेश श्रीवास्तव, संतराम, प्रमोद राजपूत, लखन तिवारी, राजेश मिश्रा, इरशाद अंसारी, नेतराम निरंजन, हरिशंकर गिरी आदि रहे।
लंबे समय बाद जोश में दिखे कांग्रेसी
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका के रोड शो के बाद गुरुवार को पहली बार कांग्रेसियों की भीड़ सड़क पर दिखाई दी। कांग्रेसी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे और राहुल प्रियंका के नारे भी खूब गूंजे। पार्टी कार्यकर्ता इसे संगठन में हुए फेरबदल का भी असर बता रहे हैं।
कोतवाली में मिली चाय, समोसे
दोपहर से देर शाम तक जिलाध्यक्ष समेत आठ दस कांग्रेसी कोतवाली में ही बैठे रहे। इनके लिए कभी पुलिस की ओर से तो कभी किसी मिलने वाले की ओर से चाय, समोसे और केले भी खाने पीने के लिए आते रहे।

सूचना न सुनने पर पुलिस कर्मियों को फटकार
कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर जब कांग्रेसी मंत्री का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे, तभी कंट्रोल रूम से कोतवाली को सूचना भी प्रसारित की गई लेकिन वहां बैठे पुलिस कर्मी समय से उसे सुन न सके। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें फटकार भी लगाई।

कोतवाली में बैठे कोतवाली।

कोतवाली में बैठे कोतवाली।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed