फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Encounter with dacoit gang one injured and two caught

Jalaun News: डकैत गैंग से हुई मुठभेड़ एक घायल व दो पकड़े

Mon, 24 Jul 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 24 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Encounter with dacoit gang one injured and two caught
फोटो - 01 पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दीपांशु
विज्ञापन


फोटो - 02 घटना स्थल पर पड़ा तमंचा।
कोतवाली क्षेत्र के मध्य प्रदेश बार्डर पर स्थित मछंड रोड पर हुआ पुलिस से सामना
संवाद न्यूृज एजेंसी
माधौगढ़ (जालौन)। डकैती की योजना बना रहे गैंग के सदस्यों के इकट्ठा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीमों ने घेराबंदी की तो डकैतों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दो अन्य को पुलिस टीम ने दबोच लिया। उनके पास से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए।

एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस को मु्खबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश बार्डर पर मछंड रोड पर कुछ लोग बैठे हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली तो डकैत गैंग के तीन सदस्य बाइक पर सवार होकर भागने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो डकैतों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के चुरैल कस्बा निवासी दीपांशु भदौरिया गोली लगने से घायल हो गया। टीम ने महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के झेर सहेबर गांव निवासी सुधीर सिंह राना व डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा निवासी प्रिंस राजपूत को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से तमंचा, कारतूस का खोखा व बाइक बरामद हुई। सीओ उमेश कुमार पांडे ने बताया कि पकड़े गए अंतरजनपदीय बदमाश दीपाशू भदौरिया पर उरई कोतवाली महोबा, हमीरपुर में पांच मामले संगीन धाराओं में दर्ज हैं। जबकि सुधीर पर उरई कोतवाली व महोबा में दो मामले दर्ज हैं। वहीं, प्रिंस राजपूत पर राठ, हमीरपुर व उरई कोतवाली में गंभीर धाराओं में दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed